आगरा: किशोर ने छत पर सो रही महिला के साथ की छेड़छाड़, पुलिस कर रही पूछताछ
आगरा। सोमवार को बीती रात किशोर ने थाना एत्माददुद्दौला क्षेत्र में छत पर सो रही ताई के साथ छेड़छाड़ कर दी। पास में सो रहे अन्य परिजनों ने किशोर को दबोच लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना एत्माददुद्दौला में पंचायती राज चबूतरा …
आगरा। सोमवार को बीती रात किशोर ने थाना एत्माददुद्दौला क्षेत्र में छत पर सो रही ताई के साथ छेड़छाड़ कर दी। पास में सो रहे अन्य परिजनों ने किशोर को दबोच लिया और उसके साथ मारपीट कर दी।
आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना एत्माददुद्दौला में पंचायती राज चबूतरा नुनिहाई क्षेत्र में रात को परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। ताई का आरोप है कि जब वह गहरी नींद में सो रही थी तभी भतीजा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
महिला ने शोर मचा दिया तो परिवार के लोगों ने किशोर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में परिवार के लोगों के हवाले कर दिया। ताई ने मामले में पुलिस को तहरीर भी दी है।
पुलिस अरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। किशोर के परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे पर झूठे इल्जाम लगाए जा रहे हैं। ताई की 40 वर्ष है जबकि किशोर 14 साल का है।
पढ़ें- लालकुआं: छात्रा से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, शोहदा पहुंचा हवालात
