बहराइच: शार्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, हजारों का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर के मोहल्ला वजीर बाग निवासी एक व्यवसाई के मकान में सोमवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। अग्निकांड में हजारों का नुकसान हुआ है। मोहल्लेवासियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला वजीर बाग निवासी परचून व्यवसाई राजकुमार अग्रवाल सोमवार को दुकान खोलकर बैठे …

बहराइच। शहर के मोहल्ला वजीर बाग निवासी एक व्यवसाई के मकान में सोमवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। अग्निकांड में हजारों का नुकसान हुआ है। मोहल्लेवासियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला वजीर बाग निवासी परचून व्यवसाई राजकुमार अग्रवाल सोमवार को दुकान खोलकर बैठे थे। दोपहर में 12 बजे दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े। सभी ने बिजली सप्लाई कटवाया।

इसके बाद आग को बुझाया। राजकुमार के मुताबिक अग्निकांड में कपड़ा, फर्नीचर समेत 10 हजार से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं शहर में आग लगने की सूचना मिलने के बाद भी दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के बाद मौके पर पहुंचे।

पढ़ें-आगरा: किशोर ने छत पर सो रही महिला के साथ की छेड़छाड़, पुलिस कर रही पूछताछ

संबंधित समाचार