लखीमपुर-खीरी: 16 लाख की नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पलियाकलां, अमृत विचार। शहर की दुधवा रोड स्थित एक स्कूल मालिक के घर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घरवालों की गैरमौजूदगी में चोर घर में रखी करीब 16 लाख रुपए की नगदी सहित सोने और चांदी के आभूषण चुरा ले गए। घर के सदस्यों को चोरी की सूचना तब हुई, जब …

पलियाकलां, अमृत विचार। शहर की दुधवा रोड स्थित एक स्कूल मालिक के घर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घरवालों की गैरमौजूदगी में चोर घर में रखी करीब 16 लाख रुपए की नगदी सहित सोने और चांदी के आभूषण चुरा ले गए। घर के सदस्यों को चोरी की सूचना तब हुई, जब वे शादी से घर लौटे और दरवाजे को जला और टूटा हुआ देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और डॉग स्क्वायड की मदद से मौका मुआयना किया।

ज्ञात हो कि शहर की दुधवा रोड स्थित इंडियन एकेडमी स्कूल के मालिक नवीन गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता ने बताया कि सात जून को वह आगरा में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित गए हुए थे। सोमवार को जब वह घर पहुंचे तो देखा कि स्कूल स्थित निवास में हास्टल साइड के गेट की जाली का ताला टूटा पड़ा था। पीड़ित नवीन गुप्ता के मुताबिक चोर दरवाजे के नीचे के भाग में आग लगाकर अंदर घुसने के बाद अलमारी में रखी गई स्कूल के बच्चों की 16 लाख रूपए फीस, तीन सोने की अंगूठियां, एक सोने की कंठी, एक डायमंड रिंग आदि चुरा ले गए।

मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसके बाद कोतवाल सैय्यद मोहम्मद अब्बास ने मौका मुआयना किया । मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए कोतवाल सैय्यद मोहम्मद अब्बास ने बताया कि सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और मुआयना किया। बताया कि नीचे के लॉकर में सोने के लगभग सभी आभूषण सुरक्षित पाए गए। जबकि पीड़ित के मुताबिक 16 लाख रुपए की नगदी ऊपर रखी थी जिसे चोर ले गए। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: तीन साल से अधूरी पड़ी गौशाला, भूखे मर रहे बेसहारा गौवंश

 

संबंधित समाचार