UP Violence: एक्शन में योगी सरकार, पुलिस ने अब तक 333 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद और फिरोजाबाद सहित नौ जिलों में उपद्रवी तत्वों की नारेबाजी और पथराव की हिंसक वारदातों के मामले में पुलिस ने अब तक 333 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार की ओर से …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद और फिरोजाबाद सहित नौ जिलों में उपद्रवी तत्वों की नारेबाजी और पथराव की हिंसक वारदातों के मामले में पुलिस ने अब तक 333 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक सोमवार को उपद्रव वाले शहरों से 316 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

सोमवार को सायं 7 बजे तक हिरासत में लिये गये लोगों के आंकड़ों के मुताबिक कुल 9 ज़िलों में दर्ज की गयी 13 एफआईआर के तहत की गयी कार्रवाई में ये गिरफ्तारियां हुयी हैं। इससे जुड़े आंकड़ों के मुताबिक प्रयागराज में दर्ज तीन एफआईआर के तहत 92 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा सहारनपुर में भी दर्ज तीन एफआईआर के तहत 81 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से दी गयी जानकरी के मुताबिक सोमवार को जिले में सहारनपुर शहर और देवबंद कस्बे को मिलाकर 102 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

हाथरस में दर्ज हुई एक एफआईआर के तहत 51 संदिग्धों को, अम्बेडकरनगर में एक एफआईआर दर्ज होने के बाद 41 लोगों को, मुरादाबाद में एक एफआईआर दर्ज कर 40 लोग और फिरोजाबाद में एक एफआईआर दर्ज कर 17 संदिग्ध गिरफ्तार हुए। वहीं, अलीगढ़ में 6 और जालौन में 5 संदिग्ध गिरफ़्तार हुए हैं। उपद्रव से जुड़े मामले में एक एफआईआर लखीमपुर खीरी में भी दर्ज हुयी है, हालांकि अभी तक खीरी में कोई गिरफ्तारी नहीं हुयी है।

गौरतलब है कि बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं द्वारा पैगंबर मुहम्मद के बारे में की गयी विवादित टिप्पणी के विरोध में इन स्थानों पर उपद्रव हुए हैं। गत सप्ताह शुक्रवार 03 जून को कानपुर के बेकनगंज इलाके में जुमे की नमाज के बाद भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर हिंसा फैलाने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों में इस सप्ताह जुमे की नमाज के बाद कानपुर जैसी वारदात ना हो, इसके लिये पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किये थे।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज सहित यूपी के अन्य जिलों में हुए हिंसा के उपद्रवियों के खिलाफ चलेगा बुलडोजर, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता