बरेली: बेटियों के भविष्य की चिंता, 70 हजार लोगों ने लिया सुकन्या का सहारा
अमृत विचार, बरेली। बेटियों के भविष्य के लिए चिंतित रहने वाले माता-पिता के लिए सुकन्या समृद्धि योजना कारगर साबित हो रही है। योजना के लाभ को देखते हुए बड़ी संख्या में अभिभावक बेटियों के लिए इस योजना में खाते खुलवा रहे हैं। इस योजना के तहत बेटी को पढ़ाई तथा विवाह दोनों अवसर पर धनराशि …
अमृत विचार, बरेली। बेटियों के भविष्य के लिए चिंतित रहने वाले माता-पिता के लिए सुकन्या समृद्धि योजना कारगर साबित हो रही है। योजना के लाभ को देखते हुए बड़ी संख्या में अभिभावक बेटियों के लिए इस योजना में खाते खुलवा रहे हैं। इस योजना के तहत बेटी को पढ़ाई तथा विवाह दोनों अवसर पर धनराशि उपलब्ध होती है। बरेली मंडल में समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर अब तक करीब 70 हजार से अधिक बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाए जा चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2015 में चालू की गई योजना में एक दिन से 10 साल तक की बच्चियों का खाता खोला जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना में बेटियों को कई तरह के फायदे मिलते हैं। छोटी बचत योजनाओं में अपना पैसा जमा करने वालों के लिए इंडिया पोस्ट अपनी तरफ से नौ छोटी बचत योजनाओं की पेशकश करता है। डाकघर की इन छोटी बचत स्कीम में से एक स्कीम सुकन्या समृद्धि योजना भी है। आंकड़ों के अनुसार बरेली परिक्षेत्र में अब तक 70646 लोगों ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खुलवाएं है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार डाक विभाग की ओर से इस योजना की जागरुकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
डाक कर्मचारियों को जारी किए निर्देश
प्रवर डाक अधीक्षक हरिशंकर लाल ने बताया कि पोस्टमास्टर जनरल संजय सिंह के निर्देशानुसार सभी डाक कर्मियों को बेटी के परिजनों को सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। सभी डाकियों को आदेश दिए हैं कि वे नियमित रूप से अपने शहरी वार्डों, गांवों के लोगों से संपर्क कर पता लगाएं कि किस घर में बेटी जन्मी हैं, जिससे सरकार की बेटियों के लिए चलाई गई सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में तो अवगत कराएं। डाकखाने की अन्य योजनाओं का भी प्रचार करें।
वर्ष 2022 में खुले सुकन्या समृद्धि खाते
माह खाते
जनवरी 1,477
फरवरी 1,016
मार्च 1,254
अप्रैल 0691
मई 1,038
