हरदोई: पेट्रोल और डीजल हुआ खत्म! शहर के सभी पेट्रोल पम्पों पर मची रही हाय-तौबा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। देश में पेट्रोल और डीज़ल की किल्लत रुला देगी, इस तरह की अटकलों के बीच शहर के लगभग सभी पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल और डीज़ल खत्म हो गया। सभी ने ‘पेट्रोल नहीं है’ की तख्तियां लटका दी। हां इतना ज़रूर रहा कि रिलायंस पेट्रोल पम्प पर खुलेआम 5 ₹ मंहगा पेट्रोल बेचा गया। इन …

हरदोई। देश में पेट्रोल और डीज़ल की किल्लत रुला देगी, इस तरह की अटकलों के बीच शहर के लगभग सभी पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल और डीज़ल खत्म हो गया। सभी ने ‘पेट्रोल नहीं है’ की तख्तियां लटका दी। हां इतना ज़रूर रहा कि रिलायंस पेट्रोल पम्प पर खुलेआम 5 ₹ मंहगा पेट्रोल बेचा गया। इन सब के बीच चाहे पेट्रोल पम्प के मालिक हों या डीएसओ संजय कुमार पाण्डेय कुछ भी बताने से बच रहे हैं। बस इतना ही बता रहें हैं कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनिया ही बहुत कम खपत कर पा रही है।

बताते है कि शहर में रविवार की रात से ही पेट्रोल और डीज़ल की किल्लत पैदा होने की अटकलें लगाई जा रही थी। सोमवार की सुबह होते-होते शहर के पेट्रोल पम्पों पर खरीददारों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। इसके बाद लगभग सभी पेट्रोल पम्पों पर ‘पेट्रोल नहीं है’ की तख्तियां लटकने लगी। इस किल्लत के चलते पेट्रोल और डीज़ल के लिए लोगों की हाय-तौबा मचने लगी। गाड़ियों की लम्बी-लम्बी कतारें पैदा हुए हालातों को बड़ी आसानी से बयां कर रही थी।

वहीं रिलायंस पेट्रोल पम्प पर खुलेआम 5 ₹ महंगा पेट्रोल और डीज़ल बेचा गया। इस बारे में पेट्रोल पम्प मालिक अविनाश चंद्र गुप्ता ने बताया है कि तेल कम्पनियां कमी को पूरा नहीं कर पा रही है। वही डीएसओ संजय कुमार पाण्डेय ने फिलहाल सीधे-सीधे तो कुछ बताने से बचते रहे, बाद में कहा कि तेल कम्पनियां ही कम ईंधन की सप्लाई कर रहीं हैं। लेकिन जिस तरह के जो हालात पैदा हुए हैं, उन्हें ले कर कहा जा रहा है अरब सागर के देश इस तरह के हालात पैदा करने के लिए काफी है।

यह भी पढ़ें:-UP Petrol-Diesel Price Update: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, क्या आज फिर बढ़ें दाम? देखें लिस्ट

संबंधित समाचार