सोनभद्र: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में मानसून के दस्तक देने से पहले ही धूल भरी आधी व बूंदाबांदी के साथ गिरी आकाशीय बिजली से दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। घटना जिले अनपरा थाना क्षेत्र के खजुरा गांव की है। जहां सोमवार की शाम गरज-तरज के साथ हुई बूंदाबांदी और तेज आंधी …
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में मानसून के दस्तक देने से पहले ही धूल भरी आधी व बूंदाबांदी के साथ गिरी आकाशीय बिजली से दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। घटना जिले अनपरा थाना क्षेत्र के खजुरा गांव की है। जहां सोमवार की शाम गरज-तरज के साथ हुई बूंदाबांदी और तेज आंधी के दौरान गिरी बिजली ने दो सगे भाइयों अमित उम्र 25 वर्ष व सतीश उम्र 28 वर्ष पुत्र बनारसी की जान ले ली।
बताया जा रहा कि गंभीर रूप से झुलसने की हालत में परिवार के लोग उम्मीद बस डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। घटना को लेकर खजुरा में कोहराम की स्थिति है।
यह भी पढ़ें:-आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, एक घायल
