बरेली: जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में एबी निगेटिव ग्रुप का रक्त नहीं
अमृत विचार, बरेली। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में एबी निगेटिव ग्रुप का रक्त नहीं है। यह समस्या रोगियों की जान पर भारी पड़ रही है। भर्ती होने वाले गंभीर मरीजों को बिना डोनर के ही ब्लड देना पड़ रहा है। इस वजह से निगेटिव ग्रुप का खून उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वर्ल्ड …
अमृत विचार, बरेली। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में एबी निगेटिव ग्रुप का रक्त नहीं है। यह समस्या रोगियों की जान पर भारी पड़ रही है। भर्ती होने वाले गंभीर मरीजों को बिना डोनर के ही ब्लड देना पड़ रहा है। इस वजह से निगेटिव ग्रुप का खून उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वर्ल्ड ब्लड डोनर डे पर प्रबंधन ने समाज सेवियों से संपर्क कर रक्तदान करने की अपील की है।
कम संख्या में पहुंच रहे डोनर
जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में कम संख्या में रक्तदान करने वाले पहुंच रहे हैं। पॉजिटिव में ए ग्रुप के ब्लड के लिए स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले समूहों को कॉल करके बुलाया जा रहा है, ताकि मरीजों की जान बचाई जा सके। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. यूवी सिंह के मुताबिक दो माह में गिन चुने लोग ही रक्तदान करने आए हैं। यहां सभी ब्लड ग्रुप का कुल 121 यूनिट रक्त है।
किस ग्रुप का कितने यूनिट रक्त
ग्रुप – यूनिट की संख्या
ए पॉजिटिव – 19
बी पॉजिटिव – 58
ओ पॉजिटिव – 25
एबी पॉजिटिव – 14
ए निगेटिव – 2
बी निगेटिव – 1
ओ निगेटिव – 2
एबी निगेटिव – 0
कुल – 121 यूनिट
एक यूनिट रक्त से बचती हैं चार जिंदगी
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. यूवी सिंह के अनुसार, एक यूनिट ब्लड से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है, क्योंकि एक यूनिट ब्लड के चार हिस्से करने पर प्लाज्मा के साथ रेड और व्हाइट ब्लड सेल भी अलग हो जाते हैं। जो अन्य तीन लोगों की जरूरतें पूरी कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से रक्तदान करने की अपील की है।
समाजसेवियों का लिया जा रहा सहयोग
जनसंपर्क अधिकारी मनोज ने बताया कि जिला अस्पताल में दुर्घटना के तमाम केस आते हैं। जिन्हें रक्त की जरूरत होती है। इनमें कई ऐसे होते हैं, जिनके परिजन की जानकारी नहीं होती। लिहाजा उन्हें ब्लड बैंक से बिना एक्सचेंज के ही खून दिया जाता है। परिजन साथ हैं तो उनसे एक यूनिट ब्लड डोनेट कराया जाता है। जरूरत पड़ने पर स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले संगठनों को कॉल कर मदद करने के लिए कहा जाता है।
ये भी पढ़ें- बरेली: निजी अस्पताल में बच्चे की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
