आज का राशिफल। 14 जून, 2022
मेष आज सबके प्रति सौम्य और सहज व्यवहार रखें। यदि आप शॉपिंग करने के मूड में हैं तो बजट का ध्यान जरूर रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा। वृष आज अपनी उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति होगी। दांपत्य जीवन बेहद शुभ रहने वाला …
मेष
आज सबके प्रति सौम्य और सहज व्यवहार रखें। यदि आप शॉपिंग करने के मूड में हैं तो बजट का ध्यान जरूर रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा।
वृष
आज अपनी उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति होगी। दांपत्य जीवन बेहद शुभ रहने वाला है। सेहत की दृष्टि से दिन काफी अच्छा है। बुद्धिमान लोगों की संगत से आपको लाभ प्राप्त होगा। नई जॉब मिलने के योग बन रहे हैं।
मिथुन
आज आपको दौड़धूप काफी ज्यादा करनी पड़ेगी। परिवार के लोग एक साथ बैठकर किसी गम्भीर विषय पर चर्चा करेंगे। आपके मन में बहुत सारे सवाल रहेंगे जिसके जवाब के लिए आपको काफी धैर्य रखना होगा। मांगलिक कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं।
कर्क
आज प्रेमी जन के साथ विवाह की चर्चा कर सकते हैं। ऑफिस में बॉस के साथ संबंध मधुर होंगे। आज आप मनोरंजन में काफी ध्यान देंगे। यदि आप नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नए मित्र बन सकते हैं।
सिंह
आज पेट में कब्ज की समस्या होने की आशंका है। पैकेज्ड फूड का सेवन आज न करें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण बनाये रखें। आज आप दिखावे में ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। बच्चों के ऊपर होमवर्क पूरा करने का दबाव रहेगा।
कन्या
आज आप जिस कार्य के लिए काफी समय से प्रयासरत थे उसे पूरा कर सकते हैं। नया ज्ञान सीखने की कोशिश करेंगे। मित्रों की सहायता से व्यापार में लाभ हो सकता है। इसका आपको काफी अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। पारिवारिक कलह दूर होगी।
तुला
आज अनावश्यक बहसबाजी से स्वयं को दूर रखें। आपको लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आज किसी को धन उधार न दें।
वृश्चिक
आज संतान के प्रति आपका स्नेह और बढ़ेगा। विद्यार्थी नए विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। शत्रु आपके सामने काफी कमजोर दिखेंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर काफी सक्रिय हो सकते हैं। इससे आपके आत्मबल में वृद्धि होगी।
धनु
आज बिजनेस पार्टनर्स पर आंख मूंदकर ज्यादा भरोसा न करें। दूसरों पर आप अपनी मर्जी न थोपें। घरेलू समस्याओं से घिरे रहेंगे। आप अपने काम के प्रति काफी समर्पित रहेंगे। लेकिन लोग आपका मज़ाक बना सकते हैं।
मकर
आज दांपत्य जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी। ज़्यादातर मामलों के लिए आज दिन बहुत शुभ रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपको सरकार से सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो सकता है।
कुंभ
आज आपके व्यक्तित्व और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आयेगा। कारोबार की जटिल समस्याएं भी आज हल हो सकती हैं। दोपहर तक कुछ सोच-विचार में रहेंगे। आपको बड़ा निवेश करने से लाभ मिल सकता है।
मीन
आज मार्केटिंग से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। बातचीत के दौरान शब्द चयन में सावधानी रखें। आप किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। कारोबारियों की दैनिक आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न और उत्साह से भरपूर रहेगा।
