लखनऊ: सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दौड़ा-दौड़ाकर पीटे गए कई नेता
लखनऊ। सपा कार्यकर्ता, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के भाई और पार्षद रईस अहमद को जेल भेजे जाने का विरोध कर रहे थे। कैसरबाग थाने में हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। रात करीब 11 बजे पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर …
लखनऊ। सपा कार्यकर्ता, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के भाई और पार्षद रईस अहमद को जेल भेजे जाने का विरोध कर रहे थे। कैसरबाग थाने में हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
रात करीब 11 बजे पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। सपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इसमें छह कार्यकर्ताओं को चोटें आ गईं। कई के कपड़े फट गए।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की। दूसरे पक्ष के किसी भी शख्स को गिरफ्तार नहीं किया गया।
इंस्पेक्टर आलमबाग ने बताया कि तीन दिन पहले शारिक ने पार्षद रईस अहमद पर मुकदमा दर्ज कराया। रईस अहमद को शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर ऐशबाग में कार्यपालक न्यायालय में पेश किया गया था। यहां रईस अहमद के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
पढ़ें- हल्द्वानी: कांग्रेस की कार्यशाला में हंगामा, विधायक सुमित हृदयेश और उवैस रजा आए आमने-सामने
