आगरा: अवैध कारतूसों का व्यापार करने वाला गैंग गिरफ्तार, 46 कारतूस और दो तमंचे बरामद
आगरा। थाना फतेहाबाद पुलिस ने अवैध कारतूसों का व्यापार करने वाले गैंग को पकड़ा है। गैंग कारतूसों को अधिक दामों पर बेचता था। इनके पास से 46 कारतूस, दो तमंचे और एक बाइक बरामद हुई है। गैंग के सभी छह सदस्यों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि …
आगरा। थाना फतेहाबाद पुलिस ने अवैध कारतूसों का व्यापार करने वाले गैंग को पकड़ा है। गैंग कारतूसों को अधिक दामों पर बेचता था। इनके पास से 46 कारतूस, दो तमंचे और एक बाइक बरामद हुई है। गैंग के सभी छह सदस्यों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध कारतूसों का व्यापार करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकडे़ गए आरोपियों में उपदेश उर्फ रौकी पर लूट व गैंगस्टर के मुकदमे हैं। वो अभी भी सक्रिय अपराधी है।
उसने बताया कि वो अवैध कारतूसों को ऊंचे दाम पर बेचने का काम करता है। आरोपी विक्रम धौलपुर में खनन का ट्रैक्टर चलाता है। उसने खनन करने वाले अन्य ट्रैक्टर चालकों को कारतूस देने के लिए संतोष से महंगे दाम पर कारतूस खरीदे थे।
इसके अलावा करहल में शस्त्र की दुकान पर सेल्समैन ऋषि से भी कारतूस खरीदता था। कारतूस के 130 रुपए के बदले वो 180 रुपए देता था। फिर इन कारतूसों को 250 रुपए में बेच देता था। इसे फिर अन्य आरोपी 350 रुपए में बेचते थे।
पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: बदमाशों ने युवक के सिर में मारा डंडा, लूट ले गए बाइक समेत 18 हजार रुपये
