रायबरेली: पुलिस की सह पर बदमाशों ने उठाई गरीब की गुमटी, चौकी इंचार्ज पर लगा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के कलुवाखेड़ा मजरे दुमटहर के चौराहे पर एक दशक से गुमटी रखकर छोटी सी दुकान के सहारे अपना परिवार चला रहे एक युवक की गुमटी को उठा ले जाने का मामला सामने आया है। इसमें उसके गांव के ही कुछ लोगों ने पुलिस की सह पर गुमटी उठा ले जाने का …

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के कलुवाखेड़ा मजरे दुमटहर के चौराहे पर एक दशक से गुमटी रखकर छोटी सी दुकान के सहारे अपना परिवार चला रहे एक युवक की गुमटी को उठा ले जाने का मामला सामने आया है। इसमें उसके गांव के ही कुछ लोगों ने पुलिस की सह पर गुमटी उठा ले जाने का आरोप है।

पृथ्वीखेड़ा निवासी सुरेश कुमार ने खीरों थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि  वह अपने गांव के चौराहे पर बीते लगभग दस साल से गुमटी रखकर छोटी सी दुकान के सहारे अपना परिवार चला रहा था। उसके ने उससे गुमटी हटाने को कहा था।

उसने गुमटी नहीं हटाई तो उन्होंने मेरे विरुद्ध एक प्रार्थना पत्र लल्लाखेड़ा पुलिस चौकी में दिया गया। रविवार को दोनों पक्षों को पुलिस द्वारा चौकी पर बुलाया गया था। लल्लाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश पांडेय ने उससे गुमटी हटा लेने को कहा था।

सुरेश कुमार ने लल्लाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी पर पैसे मांगने और न देने पर सामान सहित उसकी गुमटी उठवा देने का भी आरोप लगाया है।

उसने बताया कि गुमटी में लगभग 30,000 का सामान और 6832 रुपए नकद रखे थे। प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: बदमाशों ने युवक के सिर में मारा डंडा, लूट ले गए बाइक समेत 18 हजार रुपये

संबंधित समाचार