ब्लिंकन ने श्रीलंका को अमेरिकी निवेश का भरोसा दिया, आईएमएफ वार्ता पूरी होने का इंतजार
कोलंबो। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने संकटग्रस्त श्रीलंका को अमेरिकी निवेश का भरोसा दिया है, हालांकि इसके लिए आईएमएफ के साथ बातचीत पूरी होने का इंतजार है। उन्होंने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के साथ श्रीलंका की वर्तमान आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा करने के दौरान यह बात कही। It was a pleasure speaking to …
कोलंबो। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने संकटग्रस्त श्रीलंका को अमेरिकी निवेश का भरोसा दिया है, हालांकि इसके लिए आईएमएफ के साथ बातचीत पूरी होने का इंतजार है। उन्होंने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के साथ श्रीलंका की वर्तमान आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा करने के दौरान यह बात कही।
It was a pleasure speaking to Secretary of State @SecBlinken today. I briefed him on the current economic situation and requested for our countries to work closer. He assured his support to further promote US investments in Sri Lanka upon the completion of IMF negotiations.
— Ranil Wickremesinghe (@RW_UNP) June 13, 2022
दोनों नेताओं ने सोमवार को फोन पर बात की। विक्रमसिंघे ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ जारी बातचीत की वर्तमान स्थिति के बारे में उन्हें बताया। उन्होंने आगे कहा कि श्रीलंका, अमेरिका के साथ घनिष्ठ सहयोग के लिए तैयार है। विक्रमसिंघे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें:- ईरान : रासायनिक कारखाने में विस्फोट, 133 लोग घायल
