तमिलनाडु: 61.75 लाख का सोना जब्त, श्रीलंका की दो महिलाएं गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चेन्नई। तमिलनाडु में चेन्नई के अन्ना अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क इकाई ने मंगलवार को श्रीलंका के कोलंबो से आई दो महिला यात्रियों को गिरफ्तार कर उनसे 1.33 किलोग्राम सोना बरामद किया जिसकी कीमत 61.75 लाख रुपये है। सीमा शुल्क आयुक्त कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोलंबो से आई तीन श्रीलंकाई …

चेन्नई। तमिलनाडु में चेन्नई के अन्ना अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क इकाई ने मंगलवार को श्रीलंका के कोलंबो से आई दो महिला यात्रियों को गिरफ्तार कर उनसे 1.33 किलोग्राम सोना बरामद किया जिसकी कीमत 61.75 लाख रुपये है। सीमा शुल्क आयुक्त कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोलंबो से आई तीन श्रीलंकाई महिलाओं और एक भारतीय महिला यात्री की तलाशी ली गई।

तलाशी में उनके अंडर गारमेंटस और मलाशय में रबर के पेस्ट के रूप में सोना छिपा हुआ मिला। सोने का वजन 1.33 किलोग्राम है और उसकी कीमत 61.75 लाख रुपये है। दोनों महिला यात्रियों विमलारानी थायनाथन और जीवनी कोंघे वारनाकुलसुरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें- अग्निवीर जवानों को मध्यप्रदेश पुलिस की भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री शिवराज

संबंधित समाचार