जसपुर: कृषि ऋण दिलाने के नाम पर किसान से ठगे 1 लाख 80 हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। अज्ञात व्यक्ति ने कम ब्याज पर कृषि ऋण दिलाने के नाम पर एक किसान से 1 लाख 80 हजार रुपए की ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के ग्राम रामनगर वन निवासी नौबहार सिंह पुत्र मिश्री सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर …

जसपुर, अमृत विचार। अज्ञात व्यक्ति ने कम ब्याज पर कृषि ऋण दिलाने के नाम पर एक किसान से 1 लाख 80 हजार रुपए की ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

क्षेत्र के ग्राम रामनगर वन निवासी नौबहार सिंह पुत्र मिश्री सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि नवंबर 2021 में एक समाचार पत्र में इश्तहार जारी हुआ था। उसने उसमें दिये गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उसको बताया गया कि उसे कम ब्याज पर कृषि ऋण मिल जाएगा। ऋण दिलवाने में कुछ खर्चा आएगा।

उसने आरोप लगाया कि मोबाइल नंबर 9588579710 पर जिस व्यक्ति से बात की थी उस व्यक्ति ने उसको पेटीएम नंबर, मोबाइल पे नंबर एवं स्टेट बैंक का खाता नंबर दिया। उसने उक्त खाता नंबरों में थोड़े-थोड़े करके एक लाख 80 हजार डाल दिए। इस संबंध में उसने अपने परिजनों को बताया तो जब उन्होंने उक्त नंबर मिलाया तो उधर से मोबाइल न उठाए जाने एवं जवाब न मिलने पर ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव