अमेठी: अघोषित विद्युत कटौती से नाराज महिला संगठन ने अधिशासी अभियंता कार्यालय का किया घेराव
गौरीगंज/अमेठी। अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। वहीं शटडाउन के नाम पर घंटों आपूर्ति बाधित करने से नाराज रीता सिंह जन कल्याण समिति की महिलाओं ने अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। विद्युत आपूर्ति में सुधार न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। मंगलवार को रीता सिंह जनकल्याण समिति की अध्यक्ष …
गौरीगंज/अमेठी। अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। वहीं शटडाउन के नाम पर घंटों आपूर्ति बाधित करने से नाराज रीता सिंह जन कल्याण समिति की महिलाओं ने अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। विद्युत आपूर्ति में सुधार न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी।
मंगलवार को रीता सिंह जनकल्याण समिति की अध्यक्ष रीता सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण कार्यालय प्रथम का घेराव कर प्रदर्शन किया। संगठन का कहना है कि इस भीषण गर्मी में रोस्टर जारी होने के बाद भी उसके अनुसार आपूर्ति नहीं हो रही है। घंटो अघोषित कटौती की जा रही है।
वहीं शट डाउन के नाम पर घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। जिससे उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। संगठन ने रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति करने व अघोषित कटौती बंद करने की मांग का पत्र सौंप कर सुधार न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में राजपति, चांदनी, श्यामा मिश्रा, अमरावती, अनीता, सावित्री, संगीता, जगपता व शिव वती सहित काफी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
यह भी पढ़ें:-बरेली: अंधाधुंध विद्युत कटौती में शहर अधीक्षण अभियंता हटाए गए
