रामपुर : आजम खां की नियमित जमानत मंजूर, जानें पूरा मामला
रामपुर,अमृत विचार। नगर विधायक आजम खां को रामपुर पब्लिक स्कूल की एनओसी में फर्जीवाड़ा करने के मामले में सेशन कोर्ट से नियमित जमानत मिल गई है। जबकि उनको सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी।भाजपा सरकार के सूबे में आने के बाद नगर विधायक आजम खां और उनके परिवार पर लगातार शिकंजा कसा गया था। …
रामपुर,अमृत विचार। नगर विधायक आजम खां को रामपुर पब्लिक स्कूल की एनओसी में फर्जीवाड़ा करने के मामले में सेशन कोर्ट से नियमित जमानत मिल गई है। जबकि उनको सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी।भाजपा सरकार के सूबे में आने के बाद नगर विधायक आजम खां और उनके परिवार पर लगातार शिकंजा कसा गया था। जिसके बाद उन्होंने 26 फरवरी 2020 को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद उनको सुरक्षा के लिहाज से सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया था।
आजम खां पर बकरी चोरी से लेकर लूटपाट साजिश करना सहित करीब 89 मुकदमें दर्ज थे। इन सभी मामलों में पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। उसके बाद सुनवाई लगातार कोर्ट में चल रही है जबकि आजम खां की 88 मामलों में जमानत हो गई थी।
बता दें कि रामपुर पब्लिक स्कूल की एनओसी में फर्जीवाड़े के मामले मंगलवार स्थायी जमानत पाने को सेशन कोर्ट पहुंचे थे। जिसमें मंगलवार को कोर्ट ने नियमित जमानत कोर्ट से मंजूर हो गई है।
ये भी पढ़ें : रामपुर : शहीदे आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम पर लोगों ने सीखे योग के गुण
