रामपुर : क्रेन पर रखे काउंटर वेट गिरने से मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बिलासपुर (रामपुर),अमृत विचार। केमरी रोड स्थित रेलवे फाटक 46 सी पर निर्माणाधीन अंडरपास के कार्य में लगी क्रेन की पीछे रखे कांउटर वेट गिरने से एक मजदूर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर की मौत से …
बिलासपुर (रामपुर),अमृत विचार। केमरी रोड स्थित रेलवे फाटक 46 सी पर निर्माणाधीन अंडरपास के कार्य में लगी क्रेन की पीछे रखे कांउटर वेट गिरने से एक मजदूर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
केमरी रोड स्थित रेलवे फाटक-46 सी पर निर्माणाधीन अंडरपास का कार्य चल रहा है। इस कार्य में केमरी थाना क्षेत्र के जनुनागर का रहने वाला रामऔतार का 28 वर्षीय पुत्र श्यामलाल उर्फ राजू कार्य में लगी क्रेन में अंडरपास के लिए बने सीमेंट के ब्लॉग लोडिंग काम काफी समय से कर रहा था। मंगलवार शाम राजू क्रेन के काउंटर वेट पर माल लोडिंग करने के लिए बैठा था। अचानक गिरे सीमेंट के वेट के साथ उसमें दबे राजू की मौत हो गई।
अंडरपास पर कार्य कर रहे अन्य मजदूर आनन-फानन में उसको अस्पताल लेकर पहुंचें।जहां चिकित्सकों ने उसे औपचारिक तौर पर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।देर शाम पहुंचें बरेली के अजय कंसल्टेंट कंपनी के आपरेटर नरेश व मृतक के परिजनों में समझौता के प्रयास चल रहे थे।
ये भी पढ़ें : रामपुर : अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में हुई जिरह, अगली सुनवाई 28 जून को
