जौनपुर: प्रेम प्रसंग में हुई थी मुकेश की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के एक मामले का अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि जनहित महाविद्यालय के पास 10 जून को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के एक मामले का अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि जनहित महाविद्यालय के पास 10 जून को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने इस मामले में मुखबिर की सूचना पर जलालपुर चौराहे से आज तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में प्रेम प्रसंग की बात सामने आयी। लड़की मृतक मुकेश बिंद के गांव की थी जिसकी किसी और से शादी हुयी, लेकिन मृतक शादी के बाद भी लड़की से सम्पर्क करने की कोशिश करता रहा, जिस कारण लड़की के भाइयों ने मुकेश बिंद को मारने की योजना बनायी और पांच लोगों ने मिल कर घटना को अंजाम दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दिनेश बिन्द,लकी बिन्द तथा अरविन्द बिन्द शामिल है। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें:-संभल : न्यायालय परिसर-पीएससी प्लाटून को बम से उड़ाने की मिली धमकी, तीन सगे भाई गिरफ्तार

संबंधित समाचार