लखनऊ: नारेबाजी कर पीजीआई कर्मचारियों ने दर्ज कराया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पीजीआई कर्मचारियों ने वर्षाें से चली आ रही अपनी लंबित मांगें पूरी न होने पर मंगलवार को जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध किया। प्रशासनिक भवन में चल रहे धरने में पहुंचे कर्मचारियों ने पीजीआई कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष जितेन्द्र यादव और महामंत्री धर्मेश कुमार ने बताया कि संस्थान कर्मचारियों की मांगों के प्रति प्रशासन …

लखनऊ। पीजीआई कर्मचारियों ने वर्षाें से चली आ रही अपनी लंबित मांगें पूरी न होने पर मंगलवार को जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध किया। प्रशासनिक भवन में चल रहे धरने में पहुंचे कर्मचारियों ने पीजीआई कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष जितेन्द्र यादव और महामंत्री धर्मेश कुमार ने बताया कि संस्थान कर्मचारियों की मांगों के प्रति प्रशासन ने ढुलमुल रवैया अपनाया हुआ हैं।

इसमें कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, वर्दी भत्ता, हॉस्पिटल पेशेंट केयर भत्ता और द्विभाषी भत्ता के अलावा संस्थान में खाली पदों पर नियमित भर्ती की मांग है। हर बार जिम्मेदार आश्वासन देते हैं लेकिन हो कुछ नहीं। धरने के दौरान मरीजों के उपचार से जुड़ी कोई भी सेवाएं बाधित नहीं हुईं।

बारी-बारी से कर्मचारियों ने धरने में शामिल होकर विरोध दर्ज कराया। धरने में डीके सिंह, सरोज वर्मा, सुनीता सिंह, अनिल वर्मा, भगवती प्रसाद, वीरू यादव, एनपी श्रीवास्तव, चंद्रप्रभा, राजकुमार भट्ट, कृष्णपाल, रामलखन, महिपाल सिंह, पंकज दीक्षित आदि कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: एसजीपीजीआई की नर्सों ने मांगे न पूरी होने पर काला फीता बांधकर जताया विरोध

संबंधित समाचार