बरेली: अश्लील हरकत करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। युवतियों को अकेला देखकर घर के सामने नहा रहे युवक ने अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। उसके बाद वह घर में घुस गया तो बहनों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। महिला ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले …

अमृत विचार, बरेली। युवतियों को अकेला देखकर घर के सामने नहा रहे युवक ने अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। उसके बाद वह घर में घुस गया तो बहनों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। महिला ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिथरी चैनपुर की रहने वाली महिला ने बताया कि 31 मई की शाम को उनकी बेटियां घर के बाहर खड़ी थीं, तभी घर के सामने रहने वाले शमशाद ने नहाते वक्त अश्लील हरकत की। शाम को जब लड़कियों की मां आईं तो बेटियों ने उसे सारी बात बताई। महिला ने आरोपी शमशाद के घर जाकर विरोध किया तो उसने और उसके परिजन इरशाद और जीशान ने महिला को जाति सूचक शब्द कहते हुए गाली गलौज की।

ये भी पढ़ें- बरेली: संविदा कर्मचारी पर रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में मुख्य अभियंता कार्यालय में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार