बरेली: कुतुबखाना पुल निरस्त कराने को योगी को भेजेंगे पोस्टकार्ड
अमृत विचार, बरेली। कुतुबखाना पर बनने वाले पुल को निरस्त कराने के लिए अब यहां के व्यापारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी बात पहुंचाएंगे। इसके लिए वे पोस्टकार्ड भेजो अभियान चलाएंगे। कुतुबखाना-कोहाड़ापीर के सैकड़ों व्यापारी और उनकी दुकान के कर्मचारी पुल बनने से होने वाली दिक्कतों को बताकर पुल निरस्त करने की मांग मुख्यमंत्री से …
अमृत विचार, बरेली। कुतुबखाना पर बनने वाले पुल को निरस्त कराने के लिए अब यहां के व्यापारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी बात पहुंचाएंगे। इसके लिए वे पोस्टकार्ड भेजो अभियान चलाएंगे। कुतुबखाना-कोहाड़ापीर के सैकड़ों व्यापारी और उनकी दुकान के कर्मचारी पुल बनने से होने वाली दिक्कतों को बताकर पुल निरस्त करने की मांग मुख्यमंत्री से करेंगे।
व्यापारियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों से पुल निरस्त कराने की उनकी मांग चलती रहेगी। यहां पुल बनाने की जिद के चलते व्यापारियों का परिवार प्रभावित होने जा रहा है। पुल बनने से बरेली का झुमका बाजार पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। कुतुबखाना के आसपास दवा का भी थोक व्यापार है। पुल बनने से यहां के व्यापारी भी प्रभावित होंगे। अब पुल का डिजाइन बदल दिया गया है। इससे भी व्यापारियों में आक्रोश है। सभी व्यापारी चाहते हैं कि स्मार्ट सिटी के तहत बनने वाला पुल नहीं बने। पुल बनने में खर्च होने वाला धन किसी अन्य विकास कार्य में लगा दिया जाए।
ये भी पढ़ें- बरेली: गंगा नहाने के दौरान हरदोई के दो लोगों की मौत
