बरेली: दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने में लगी पुलिस, पीड़िता के परिजनों ने की एसएसपी से विवेचक बदलने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने फरीदपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पुलिस आराेपियों को बचाने के लिए विवेचना सही से नहीं कर रही है। जिस कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। आरोपी उसके परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना कर जान से मारने की धमकी दे …

अमृत विचार, बरेली। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने फरीदपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पुलिस आराेपियों को बचाने के लिए विवेचना सही से नहीं कर रही है। जिस कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। आरोपी उसके परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना कर जान से मारने की धमकी दे रहें हैं। युवती ने इस मामले में मंगलवार को एसएसपी आफिस में शिकायत की है।

थाना फरीदपुर में रहने वाली युवती ने बताया 3 अप्रैल 2022 को उसके गांव में रहने वाले चार युवकाें ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। उसने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना फरीदपुर में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया लेकिन दो दिन बाद वह छूट गया। पुलिस ने अन्य आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीड़िता के परिजनों ने बताया अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह लाेग लखनऊ में धरना देने को मजबूर होगें। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने उन्हें आश्वासन दिया जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: मौलाना तौकीर रजा पर हो कार्रवाई, साईं मंदिर के मुख्य पुजारी सुशील कुमार ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार