सीतापुर: दीवार के सहारे घर में घुसे चोर, लाखों के आभूषण व नकदी लेकर हुये फरार
सेवता/सीतापुर। रेउसा इलाके में शातिर चोर दीवार के सहारे घर में घुस गये और लाखों रुपए के आभूषण व नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने दो लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। रेउसा थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोहरा मजरा रमुवापुर कालिका सिंह निवासी …
सेवता/सीतापुर। रेउसा इलाके में शातिर चोर दीवार के सहारे घर में घुस गये और लाखों रुपए के आभूषण व नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने दो लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। रेउसा थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोहरा मजरा रमुवापुर कालिका सिंह निवासी संजय सिंह पुत्र रघुराज सिंह ने थाने में दिये शिकायती पत्र में बताया कि बीती रात उनके घर में पीछे की दीवार फांदकर चोर घर में घुस गए।
इस दौरान पुत्रवधू की बैग में रखे आभूषण गले का सोने का हार,एक जोड़ी झाला ,सोने का टीका, दो अंगूठी सोने की,एक जोड़ी पायल व विवाहिता पुत्री चौदह ग्राम सोने का हार,झाला आठ ग्राम,चांदी की हाफपेटी दो सौ ग्राम, व लगभग दो सौ ग्राम की एक जोड़ी पायल एवं आठ हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि घर से निकलते समय उनकी पुत्रवधू ने टार्च की रोशनी करते हुए चोर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सकी।
पीड़ित के मुताबिक नगदी व जेवरात समेत करीब चार लाख रुपये की चोरी होने की बात कही जा रही है । जब इस बारे में रेउसा थाना प्रभारी ओपी तिवारी से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि पीड़ित ने चोरी की वारदात को अंजाम देने में दो लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी गई है कार्यवाही की जा रही है। घटना रेउसा थाना क्षेत्र बोहरा मजरा रमुआपुर कालिका सिंह की है।
यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: बैंक ऑफ बड़ौदा की कटरा शाखा में सेंधमारी, अंदर घुसे चोर
