बरेली: सपा नेता पर आरोप लगा बिलवा पुल से कूदा गौरव, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सपा नेता पर रुपये हड़पने का आरोप लगाने वाले व्यवसायी ने मंगलवार को परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कहकर वीडियो वायरल किया। उसके बाद बिलवा पुल से नैनीताल रोड पर छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मिनी बाईपास स्थित एक अस्पताल में भर्ती …

अमृत विचार, बरेली। सपा नेता पर रुपये हड़पने का आरोप लगाने वाले व्यवसायी ने मंगलवार को परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कहकर वीडियो वायरल किया। उसके बाद बिलवा पुल से नैनीताल रोड पर छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मिनी बाईपास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सुरेश शर्मा नगर के रामायण कॉलोनी निवासी गौरव गुप्ता ने बताया कि उनका सपा नेता अनुराग सिंह नीटू के साथ व्यवसाय था। इसमें उन्होंने अनुराग सिंह नीटू को मोटा पैसा दिया था। हिसाब-किताब में उनके ऊपर 49.30 लाख रुपए निकल रहे थे, जो अनुराग उन्हें वापस नहीं कर रहे थे। इस बात से परेशान होकर कुछ दिन पहले उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिकायत की थी। जिसके बाद अनुराग उनकी पत्नी और साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

मंगलवार की शाम गौरव गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जिसमें उसने कहा कि वह अनुराग और उनके परिवार से परेशान हैं। आरोपी उनके रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। इसलिए वह आत्महत्या करने जा रहा है। उनके मरने के बाद सारा पैसा उसके बीवी को दिला दिया जाए। इसके बाद गौरव ने अपकी कार को बिलवा पुल के पास खड़ा कर उसका बोनट खोल दिया और वह रैलिंग से लटक गया। लोगों ने देखा तो शोर मचाया, लेकिन तब तक वह सड़क किनारे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि उसका एक हाथ व एक पांव टूट गया है। और बाकी शरीर पर भी गंभीर चोट आई हैं।

रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी-
पुलिस गौरव की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। उनके आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रमेंद्र कुमार अग्रवाल, ( गौरव के बहनोई )-
गौरव और उनकी पत्नी से मेरा कोई लेना देना नहीं है। उन्हे कहा जाए तो वह बंटी-बबली बनकर काम किया करते थे। उन्होंने लोगों को धोखा दिया। बुरे का अंजाम बुरा ही होता है।

ये भी पढ़ें- बरेली: मौलाना तौकीर रजा पर हो कार्रवाई, साईं मंदिर के मुख्य पुजारी सुशील कुमार ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

संबंधित समाचार