बरेली: सिकलापुर में अतिक्रमण की आई शिकायत पर तुरंत कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नगर आयुक्त समस्याओं के निराकरण के लिए जनसुनवाई कर रहे हैं लेकिन गर्मी की वजह से लोग घरों से निकलकर अपनी समस्या बताने नहीं आ पा रहे हैं। अब जनसुनवाई का समय भी दो से बढ़ाकर चार घंटे कर दिया गया है। जनसुनवाई के दूसरे सप्ताह 22 लोग ही अपनी समस्या बताने …

अमृत विचार, बरेली। नगर आयुक्त समस्याओं के निराकरण के लिए जनसुनवाई कर रहे हैं लेकिन गर्मी की वजह से लोग घरों से निकलकर अपनी समस्या बताने नहीं आ पा रहे हैं। अब जनसुनवाई का समय भी दो से बढ़ाकर चार घंटे कर दिया गया है। जनसुनवाई के दूसरे सप्ताह 22 लोग ही अपनी समस्या बताने आए। इनमें अतिक्रमण की ज्यादा समस्याएं थी। इनका तुरंत निस्तारण भी करा दिया गया है।

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने अपने कक्ष में निगम के सभी अफसरों की मौजूदगी में जनता की समस्याएं सुनी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में शुरुआत में तो कई लोग आए। एक समस्या सिकलापुर से आई। नगर आयुक्त को बताया कि क्षेत्र में लोगों ने पक्के निर्माण करा लिए हैं। आवाजाही में परेशानी होती है। इसका निस्तारण करने की मांग की गई तो नगर आयुक्त ने तुरंत मौके पर टीम भेज कर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। टीम ने भी तुरंत सिकलापुर में तय स्थान पहुंचकर पक्के निर्माण गिरा दिए। यहां लोगों ने पक्की दीवार बना रखी थी। घर के आगे छोटा का एरिया कई लोगों ने घेर रखा था।

सफाई नहीं होने की चार समस्याएं आईं। नाला सफाई नहीं होने की बात नगर आयुक्त को बताई गई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने मौके पर गैंग भेजकर सफाई कार्य को पूरा करा दिया। निर्माण विभाग के लिए समस्या आई कि नाली निर्माण नहीं कराया जा रहा है। टैक्स विभाग की समस्याओं में बिल नहीं पहुंचने और टैक्स ज्यादा आने की जनता ने कही। नगर आयुक्त ने टैक्स विभाग के अफसरों को मामले सुलटाने को कहा।

4 घंटे में आई 22 समस्याओं में से 20 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है। दो का निस्तारण मौके पर नहीं हो सकता था । इन्हें जांच कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह, सुनील यादव, मुख्य अभियंता बीके सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक कुमार, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान आदि रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: 25 हजार घरों में 24 घंटे से बिजली गुल, गर्मी से लोग बेहाल

संबंधित समाचार