‘अग्‍न‍िपथ स्कीम’ के खिलाफ बिहार में बवाल, ट्रेन पर पथराव, सड़क पर आगजनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बक्सर। सेना में भर्ती के लिए सरकार एक नई योजना ‘अग्‍न‍िपथ स्कीम’ लेकर आई है। लेकिन इस योजना को लेकर बिहार में बवाल हो रहा है। मुजफ्फरपुर में सड़क पर आगजनी तो बक्सर में रेलवे ट्रैक पर चढ़कर प्रदर्शन हो रहा है। बता दें बक्सर में युवाओं ने ट्रेन पर पत्थर फेंके तो मुजफ्फरपुर में सड़कों पर …

बक्सर। सेना में भर्ती के लिए सरकार एक नई योजना ‘अग्‍न‍िपथ स्कीम’ लेकर आई है। लेकिन इस योजना को लेकर बिहार में बवाल हो रहा है। मुजफ्फरपुर में सड़क पर आगजनी तो बक्सर में रेलवे ट्रैक पर चढ़कर प्रदर्शन हो रहा है। बता दें बक्सर में युवाओं ने ट्रेन पर पत्थर फेंके तो मुजफ्फरपुर में सड़कों पर उतर आए हैं। युवाओं ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के पास चक्कर चौक पर बुधवार को हंगामा किया। इसके अलावा चक्कर मैदान के पास गोबरसही चौक पर भी प्रदर्शन किया जा रहा है। सदर थाना के पास भगवानपुर गोलंबर पर भी बड़ी संख्या में युवक प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- राहुल से ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कई नेता व कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

 

संबंधित समाचार