बहराइच: जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिला कारागार में निरुद्ध विचाराधीन बंदी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत बंदी अभी पांच दिन पूर्व ही चोरी के आरोप में जेल भेजा गया था। कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी दिलीप (28) बेटा सोहन जिला कारागार में निरुद्ध था। …

अमृत विचार, बहराइच। जिला कारागार में निरुद्ध विचाराधीन बंदी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत बंदी अभी पांच दिन पूर्व ही चोरी के आरोप में जेल भेजा गया था।

कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी दिलीप (28) बेटा सोहन जिला कारागार में निरुद्ध था। उसे पुलिस ने चोरी के आरोप में जेल भेजा था। मंगलवार रात को विचाराधीन बंदी की तबियत बिगड़ गई। इस पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रभारी जेल अधीक्षक एके शुक्ला ने बताया कि बंदी नशेड़ी प्रवृत्ति का था।

पढ़ें-लखनऊ: बंदी रूपेश आत्महत्या केस में जेल प्रशासन ने दी सफाई, जानें क्या कहा?

संबंधित समाचार