बरेली: 17 जून को मौलाना तौकीर रजा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद हाई अलर्ट पर पुलिस, आईजी ने डिजिटल वालंटियर के साथ की मीटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 17 जून को मौलाना तौकीर रजा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद बरेली पुलिस हाई अलर्ट पर है। जिसके चलते पुलिस लाइन में आज आईजी रमित शर्मा ने सभी 29 थानों के डिजिटल वालंटियर के साथ मीटिंग की है। बता दें आईजी रेंज रमित शर्मा के आदेश पर सभी थानों में प्रबुद्ध वर्ग …

बरेली, अमृत विचार। 17 जून को मौलाना तौकीर रजा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद बरेली पुलिस हाई अलर्ट पर है। जिसके चलते पुलिस लाइन में आज आईजी रमित शर्मा ने सभी 29 थानों के डिजिटल वालंटियर के साथ मीटिंग की है। बता दें आईजी रेंज रमित शर्मा के आदेश पर सभी थानों में प्रबुद्ध वर्ग के लोग डिजिटल वालेंटियर बनाए गए हैं। ये डिजिटल वालंटियर सोशल मीडिया पर निगरानी रखते हैं। साथ ही ये किसी भी तरह की विवादित पोस्ट, वीडियो, फोटो पर भी निगरानी रखते हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम में छात्रों को राष्ट्रवाद की शिक्षा देने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

 

 

संबंधित समाचार