US विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- आई2यू2 का मकसद विश्वस्तर पर अमेरिकी गठबंधनों को पुनर्जीवित व सक्रिय करना है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के दुनियाभर में अमेरिकी गठबंधनों को फिर से सक्रिय एवं पुनर्जीवित करने के प्रयासों के तहत भारत, इज़राइल, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका का नया समूह अगले महीने अपना पहला ऑनलाइन शिखर सम्मेलन ‘आई2यू2’ आयोजित करेगा। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अमेरिका के …

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के दुनियाभर में अमेरिकी गठबंधनों को फिर से सक्रिय एवं पुनर्जीवित करने के प्रयासों के तहत भारत, इज़राइल, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका का नया समूह अगले महीने अपना पहला ऑनलाइन शिखर सम्मेलन ‘आई2यू2’ आयोजित करेगा। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मंगलवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ शुरू से ही हमारे दृष्टिकोण का एक हिस्सा न केवल दुनियाभर में गठबंधन एवं साझेदारी की हमारी प्रणाली को पुनर्जीवित एवं सक्रिय करना है, बल्कि उन साझेदारियों को एक साथ लाना भी है, जो पहले साथ नहीं थे या जिनका पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं किया गया।’’

इससे पहले, व्हाइट हाउस ने बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, इज़राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान अगले महीने आयोजित होने वाले ऑनलाइन शिखर सम्मेलन ‘आई2यू2’ में हिस्सा लेंगे।

प्राइस ने कहा, ‘‘ इनमें से हरेक देश तकनीक का केंद्र है। जैव प्रौद्योगिकी में निपुण है। जब इज़राइल और यूएई के बीच संबंधों की बात आती है तो इन देशों के बीच व्यापार एवं आर्थिक संबंधों को गहरा करना हमारे हित में है। यह कुछ जिसे हम और गहरा करने की कोशिश करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इन दोनों देशों ने हाल के वर्षों में आर्थिक क्षेत्र सहित अपने संबंधों को गहरा किया है।’’

प्राइस ने कहा, ‘‘ भारत में विशाल उपभोक्ता बाजार है। वह उच्च तकनीक एवं अत्यधिक मांग वाले सामानों का भी एक बड़ा उत्पादक है। इसलिए, ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां ये देश एक साथ काम कर सकते हैं, चाहे वह तकनीकी, व्यापार, जलवायु या कोविड-19 से निपटना हो और यहां तक की सुरक्षा के क्षेत्र में भी..’’ चार देशों के इस ऑनलाइन शिखर सम्मेलन को ‘आई2यू2’ नाम दिया गया है, जो 13 से 16 जुलाई तक बाइडन की पश्चिम एशियाई देशों की यात्रा के दौरान आयोजित होगा। ‘आई2यू2’ से तात्पर्य ‘इंटरेक्शन इन अंडरस्टैंडिंग द यूनिवर्स’ है।

ये भी पढ़े: अमेरिका में ‘गांधी-किंग स्कॉलरली एक्सचेंज’ पहल की शुरुआत, भारत-US के 20 उभरते युवा नागरिक नेताओं को लाएगी एक साथ

संबंधित समाचार