बहराइच: मांगों को लेकर बीसी सखी महिलाओं ने किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांवों में बीसी सखी के पद पर तैनात महिलाओं ने बुधवार को डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सभी ने 10 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा। जिले भर के बैंक में तैनात बीसी सखी बुधवार को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र के कार्यालय पहुंची। संघ …

अमृत विचार, बहराइच। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गांवों में बीसी सखी के पद पर तैनात महिलाओं ने बुधवार को डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सभी ने 10 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।

जिले भर के बैंक में तैनात बीसी सखी बुधवार को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र के कार्यालय पहुंची। संघ की बबिता गुप्ता की अगुवाई में सभी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें सभी का कहना है कि रुपए निकालने की लिमिट 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने, कमीशन का 25 प्रतिशत ही काटने, बीसी सखियों को गांव में ही कमान सर्विस सेंटर की आईडी प्रदान करने, आधार कार्ड बनाने, बीसी सखियों को राष्ट्रीय कृत बैंक से जोड़ने, मानदेय बढ़ाकर नियमित करने और बीसी सखियों को एक लाख तक स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने समेत अन्य मांग शामिल हैं। इस दौरान महिला बीसी सखी मौजूद रहीं।

पढ़ें-सीतापुर: गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार देकर राज्यपाल ने अदा की गोदभराई की रस्म

संबंधित समाचार