अयोध्या: बिजली चेकिंग अभियान में 50 उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन, लाखों की हुई वसूली
अमृत विचार, अयोध्या। विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के अंतर्गत तीन गांवो में एसडीओ आरके पाल व जेई राकेश प्रसाद की अगुवाई में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाया बिजली बिल की वसूली की गई और बकाया न जमा करने पर 50 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। बुधवार को बिजली विभाग की टीम …
अमृत विचार, अयोध्या। विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के अंतर्गत तीन गांवो में एसडीओ आरके पाल व जेई राकेश प्रसाद की अगुवाई में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाया बिजली बिल की वसूली की गई और बकाया न जमा करने पर 50 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया।
बुधवार को बिजली विभाग की टीम ने रसूलाबाद उपकेंद्र के अंतर्गत पंचम का पुरवा, पुरखेपुर व दुर्गपुर में बकाया बिजली बिल में 1,75 लाख की वसूली की। इसके अलावा 62 उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया गया।
हालांकि 12 लोगों ने मौके पर बिल जमा कर दिया, जिसके बाद उनका कनेक्शन जोड़ा गया। जेई राकेश प्रसाद ने उपभोक्ताओं से कहा कि सरकार द्वारा एक मुस्त समाधान योजना में घरेलू, वाणिजिक और निजी नलकूप में विद्युत बिल में 100 फीसदी ब्याज माफ कर दिया है सभी लोग छूट का लाभ उठाएं और बकाया पैसा जमा करें।
पढ़ें-बहराइच: बिजली चेकिंग अभियान में लाखों की वसूली कर 16 उपभोक्ताओं पर दर्ज कराया गया मुकदमा
