हल्द्वानी: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे से मिला अधेड़ का शव
हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले 14 साले से एमआर का काम करने वाले और मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले एक अधेड़ का शव उसके कमरे से बरामद हुआ है। मुखानी थाना क्षेत्र के रूपनगर में किराए के कमरे में रहने वाले इस मृतक की शिनाख्त 46 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पिछले 14 साले से एमआर का काम करने वाले और मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले एक अधेड़ का शव उसके कमरे से बरामद हुआ है। मुखानी थाना क्षेत्र के रूपनगर में किराए के कमरे में रहने वाले इस मृतक की शिनाख्त 46 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप में की गई है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह जब प्रकाश कुमार काफी देर तक नहीं उठा तो मकान मालिक ने जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खोला तो वह बिस्तर पर अचेत पड़ा हुआ था सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो उसे मृत पाया गया।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर मोर्चरी में रखवा दिया है, बताया जा रहा है कि मृतक एक महीने पहले ही इस कमरे में शिफ्ट हुआ था और आजकल मृतक की पत्नी अपने गांव बिहार गई हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
