बरेली: आर्किटेक्ट शादी का झांसा देकर करता रहा युवती से दुष्कर्म
बरेली, अमृत विचार। आर्किटेक्ट ने एक युवती को पार्ट टाइम पर अपने आफिस में काम पर लगाया। फिर देर रात रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती को शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने आरोपी आर्किटेक्ट के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। …
बरेली, अमृत विचार। आर्किटेक्ट ने एक युवती को पार्ट टाइम पर अपने आफिस में काम पर लगाया। फिर देर रात रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती को शादी का झांसा देकर पांच साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने आरोपी आर्किटेक्ट के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना बारादरी क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया वह पढ़ाई के सिलसिले में 2012 से परिवार के साथ बारादरी में अपनी नानी के घर रहने लगी। वह 2020 तक बरेली में रही। 2018 में उसकी मुलाकात आर्किटेक्ट विक्रम सिंह पुत्र मदनलाल निवासी पवन विहार से हुई। विक्रम ने बताया कि गणेशपुरम के सामने उसका आर्किटेक्ट का आफिस है।
विक्रम ने उसे अपने यहां पार्ट टाइम काम करने को कहा। आरोप है विक्रम ने आठ दिन बाद उसे देर रात तक आफिस में रोक लिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बदनामी का हवाला देते हुए शादी करने की बात। वह विक्रम के बहकावे में आ गई।इसके बाद विक्रम आए दिन उसका शोषण करता रहा। इसके बाद युवती पढ़ाई के सिलसिले में हल्द्वानी चली गई।
विक्रम उससे मिलने हल्द्वानी पहुंच गया। वहां पर भी उसे डरा धमकाकर शारीरिक शोषण किया। विक्रम के झांसे में आई युवती ने पांच साल तक कोई शिकायत नहीं की। हल्द्वानी में वह अपनी आगे की पढ़ाई करती रही। लेकिन विक्रम रोज उसे फोन पर धमकाता था। विक्रम की धमकी से परेशान होकर युवती ने उसके खिलाफ थाना बारादरी में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
इसे भी पढ़ें-बरेली: मौलाना तौकीर रजा का बयान, 17 जून को होने वाला प्रदर्शन अब 19 जून को होगा
