बरेली: राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेसियों में गुस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लगातार तीसरे दिन पूछताछ पर कांग्रेसियों ने गुस्से का इजहार किया। आरोप है कि दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, वरिष्ठ कांग्रेस जनों से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन …

अमृत विचार,बरेली। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लगातार तीसरे दिन पूछताछ पर कांग्रेसियों ने गुस्से का इजहार किया। आरोप है कि दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, वरिष्ठ कांग्रेस जनों से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेसी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े पूर्व प्रत्याशी कृष्ण कांत शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध प्रकट कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, उनको गिरफ्तार किया जा रहा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: मौलाना तौकीर रजा का बयान, 17 जून को होने वाला प्रदर्शन अब 19 जून को होगा

संबंधित समाचार