योग में कई श्वसन व्यायाम शामिल हैं जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं- पीएम मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आसनों के अलावा योग में कई प्रकार के श्वसन व्यायाम भी शामिल होते हैं, जो सेहत के लिए अनेक प्रकार से लाभकारी हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आसनों के अलावा योग में कई प्रकार के श्वसन व्यायाम भी शामिल होते हैं जो सेहत के …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आसनों के अलावा योग में कई प्रकार के श्वसन व्यायाम भी शामिल होते हैं, जो सेहत के लिए अनेक प्रकार से लाभकारी हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आसनों के अलावा योग में कई प्रकार के श्वसन व्यायाम भी शामिल होते हैं जो सेहत के लिए अनेक प्रकार से लाभकारी हैं।’’

इस ट्वीट के साथ मोदी ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें योगाभ्यास और व्यायामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री ने यह ट्वीट हिंदी और अंग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं में भी किया। मोदी आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस के मद्देनजर पिछले कुछ दिनों से लगातार योग के विभिन्न फायदों के बारे में ट्वीट कर रहे हैं। इस बार 21 जून को आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।

इसे भी पढ़ें- सड़क पर खड़ी है वाहन तो सरकार देगी 500 रुपये, फोटो खीचकर देने वालों को मिलेगा लाभ

संबंधित समाचार