मुरादाबाद : प्राधिकरण समाधान दिवस में 20 नक्शे स्वीकृत
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) कार्यालय में गुरुवार को प्राधिकरण समाधान दिवस में भवन मानचित्र में आई समस्याओं व शिकायतों का समाधान कर 20 नक्शा मंजूर किए गए। एक पेट्रोल पंप के लिए अनापत्ति जारी हुआ। इससे प्राधिकरण को 3.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई। समाधान दिवस में यूपीओबीपीएएस पोर्टल पर मानचित्र स्वीकृति …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) कार्यालय में गुरुवार को प्राधिकरण समाधान दिवस में भवन मानचित्र में आई समस्याओं व शिकायतों का समाधान कर 20 नक्शा मंजूर किए गए। एक पेट्रोल पंप के लिए अनापत्ति जारी हुआ। इससे प्राधिकरण को 3.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
समाधान दिवस में यूपीओबीपीएएस पोर्टल पर मानचित्र स्वीकृति व पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के आवेदनों में आने वाली कठिनाइयों का समाधान किया गया। नियोजन अनुभाग से संबंधित प्रकरणों के लिए आए पांच आवेदन सहित 15 आर्किटेक्ट व इंजीनियरों ने शिकायतों का निस्तारण पाया। 20 मानचित्र का निस्तारण करने के अलावा तीन भू उपयोग प्रमाण पत्र जारी किया गया। एक पेट्रोल पंप के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया। संपत्ति अनुभाग से जुड़ी प्रधानमंत्री आवास योजना के 16 लाभार्थियों का समाधान दिवस में कब्जा पत्र दिया गया। इससे उन्हें अब अपने घर में रहने का सपना पूरा होगा। छह संपत्तियों का विक्रय विलेख में दिक्कतों को दूर कर उसे जारी किया गया।
पोर्टल पर एक ऑनलाइन रिफंड व छह डुप्लीकेट आर्डर जारी
जनहित पोर्टल पर एक ऑनलाइन रिफंड और छह डुप्लीकेट आर्डर जारी हुआ। पहले आओ-पहले पाओ योजना में 15 संपत्तियों के पंजीकरण की अनुमति मिलने से लोगों के चेहरे खिले। मानचित्र का उल्लंघन कर कराए गए निर्माण से संबंधित 14 फाइलों का निस्तारण कर उनके शमन शुल्क के रूप में 1.10 करोड़ रुपये की कमाई प्राधिकरण ने की। समाधान दिवस में सचिव, मुख्य अभियंता सहित अन्य अनुभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
