हल्द्वानी: सिंचाई विभाग की जमीन पर हुए अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी
हल्द्वानी, अमृत विचार। सिंचाई विभाग की जमीन पर 20 साल पुराने अतिक्रमण को प्रशासन व प्राधिकरण की जेसीबी ने ढहा दिया। अब इस भूमि पर मल्टीलेवल पार्किंग योजना पर काम किया जाएगा। जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह व एसडीएम मनीष सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम गुरुवार को सिंधी चौक पहुंची। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सिंचाई विभाग की जमीन पर 20 साल पुराने अतिक्रमण को प्रशासन व प्राधिकरण की जेसीबी ने ढहा दिया। अब इस भूमि पर मल्टीलेवल पार्किंग योजना पर काम किया जाएगा।
जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह व एसडीएम मनीष सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम गुरुवार को सिंधी चौक पहुंची। यहां सिंचाई विभाग की तकरीबन आधा बीघा जमीन पर आगे की तरफ अवैध ढंग से निर्माण कर दिया गया था।
प्रशासन की जेसीबी ने इस अवैध निर्माण को ढहा दिया। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस भूमि पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की घोषणा की थी। ताकि शहर से जाम का झाम कम किया जा सके। इसके बाद डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने पार्किंग के लिए काम शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्राधिकरण व प्रशासन की टीम ने अवैध निर्माण ढहा दिया। एसडीएम मनीष सिंह ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को भूमि रिक्त करने के लिए पूर्व में सूचना दी गई थी। बाद में अतिक्रमण ढहाने की कार्रवाई की गई है।
