हरदोई: सराफा कारोबारी से हुई लाखों की लूट, बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे की बट से किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बेखौफ लुटेरों ने लॉ एंड आर्डर को आईना दिखाते हुए सराफा कारोबारी से 20 लाख की लूट को अंजाम दे डाला। लुटेरे गौसगंज कस्बे से दुकान बंद कर पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे सराफा कारोबारी के ऊपर तमंचे की बट से हमला करते हुए उसके हाथ से ज़ेवर और रुपयों से …

हरदोई। बेखौफ लुटेरों ने लॉ एंड आर्डर को आईना दिखाते हुए सराफा कारोबारी से 20 लाख की लूट को अंजाम दे डाला। लुटेरे गौसगंज कस्बे से दुकान बंद कर पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे सराफा कारोबारी के ऊपर तमंचे की बट से हमला करते हुए उसके हाथ से ज़ेवर और रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। खुलासे के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई है।

बताते है कि कासिमपुर थाने के तेरवा दहिगंवा निवासी अनुज वर्मा की गौसगंज कस्बे में पुलिस चौकी के सामने सराफा मार्केट में सोने-चांदी की दुकान है। बताते है कि बुधवार की देर शाम अनुज ने दुकान बंद की और रोज की तरह एक बैग में सारा ज़ेवर और रुपए रख कर बाइक से अपने घर जा रहा था। साथ में उसकी पत्नी भी थी। रास्ते में नेवादा हसनापुर रोड पर कुछ देर के लिए रुक कर मोबाइल पर किसी से बात करने लगा।

इसी बीच बाइक सवार लुटेरों ने उसकी पत्नी के ऊपर तमंचे की बट से हमला करते हुए अनुज वर्मा के हाथ से रुपए और ज़ेवर से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। इसका पता होते हैं कासिमपुर एसएचओ के अलावा सीओ सण्डीला महावीर सिंह ने मौके पर पहुंच कर वहां छानबीन की।इस तरह की वारदात से लोगों में सनसनी फैली हुई है। एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि सराफा कारोबारी की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए इसके खुलासे के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है।

पढ़ें-अयोध्या: बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर सर्राफा कारोबारी को लूटने का किया प्रयास, जानें पूरा मामला…

संबंधित समाचार