गोंडा : अग्निपथ योजना के खिलाफ सड़क पर उतरे युवा, प्रदर्शन कर जताया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा । सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का हर जगह पुरजोर विरोध हो रहा है| गुरुवार को शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के सामने छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुँची नगर पुलिस से युवाओं से टकराव की …

गोंडा । सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का हर जगह पुरजोर विरोध हो रहा है| गुरुवार को शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के सामने छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुँची नगर पुलिस से युवाओं से टकराव की नौबत आ गई।

छात्रों ने कहा कि बीते 4-5 सालों से सेना में जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं और सरकार ने एक झटके में पानी फेर दिया| शुभम, सूरज, राज, प्रतीक सहित तमाम छात्रों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। पुलिस कर्मियों ने युवाओं को समझा कर शांत कराया। युवाओं ने मांग की कि लागू की गई प्रक्रिया तत्काल वापस लिया जाए अन्यथा युवा भीषण आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।

दरअसल,अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदेश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुये हैं, इस तरह के प्रदर्शन अन्य प्रदेशों में भी होने की बात सामने आ रही  है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आज अग्निपथ योजना के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। हलांकि प्रदर्शन के दौरान वहां पर भारी तादात में पुलिस बल तैनात रहा।

यह भी पढ़ें : गोली चले या लाठी, रविवार को प्रदर्शन जरूर होगा- मौलाना तौक़ीर रज़ा खां

संबंधित समाचार