रुद्रपुर: पहली पत्नी को बच्चों सहित मारपीट कर घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पत्नी ने पति पर दूसरा विवाह करने और घर से मारपीटर निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी के निर्देश पर मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। काशीपुर रोड निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि तीन मई …

रुद्रपुर, अमृत विचार। पत्नी ने पति पर दूसरा विवाह करने और घर से मारपीटर निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी के निर्देश पर मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

काशीपुर रोड निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि तीन मई 2011 को उसका विवाह कीरतपुर कोलरा निवासी हरीकेश्वर राव के साथ हुआ था, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। महिला ने बताया कि शादी के एक वर्ष बाद उसका पति नशे की हालत में घर आने लगा और गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित भी करता है और अपनी अय्याशी को लेकर जमीन, जेवर और कार भी बेच दी।

महिला ने बताया कि इस दौरान उसे पता चला कि उसके पति द्वारा गैर कानूनी तरीके से दूसरा विवाह कर लिया है। जिसके बारे में पूछने पर वह आग बबूला हो गया और उसको बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह मायके आकर रहने लगी। महिला ने बताया कि इसकी शिकायत उसने संबंधित पुलिस थाने में भी की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार