अमेठी : सेटेलाइट फोन के साथ दो गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी । मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर थानाध्यक्ष रामगंज व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई मे एक विदेशी सैटेलाइट फोन के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर आईटी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मिलिट्री इन्टेलीजेंस की सूचना पर गुरूवार की सुबह थानाध्यक्ष रामगंज मिथिलेश कुमार सिंह …

अमेठी मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर थानाध्यक्ष रामगंज व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई मे एक विदेशी सैटेलाइट फोन के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर आईटी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

मिलिट्री इन्टेलीजेंस की सूचना पर गुरूवार की सुबह थानाध्यक्ष रामगंज मिथिलेश कुमार सिंह व एसओजी की  टीम ने ग्राम मवइया थाना रामगंज से दो आरोपी जब्बार अली उर्फ बजाज पुत्र सुबराती निवासी ग्राम मवइया थाना रामगंज अमेठी व मो.शमीम  उर्फ लल्लू पुत्र मौसिम अली निवासी पूरे पांडेय दिवानगंज थाना कन्धई हनुमानगंज जिला प्रतापगढ़ के कब्जे से एक अदद अवैध सेटेलाइट फोन रंग ग्रे मेड इन कोरिया तथा उसका चार्जर जिस पर लिखा है।

पुलिस ने एक्स्ट्रा फास्ट चार्ज टू वन एएमपी बरामद किया है। सेना की खुफिया सूचना पर रामगंज थानाक्षेत्र से विदेशी सेटेलाइट फोन के साथ गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।  मामले में रामगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : बागेश्वर: नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, नौ महीने से चल रहा था फरार

संबंधित समाचार