विधायक चंद्रकांता मेघवाल की गिरफ्तारी पर 20 जून तक रोक, 4 दिन की मिली राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोटा। राजस्थान में बूंदी जिले की केशवरायपाटन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की विधायक चंद्रकांता मेघवाल की गिरफ्तारी पर रोक 20 जून तक बढ़ा दी है। 20 जून को इस मामले में सुनवाई होगी। करीब पांच साल पहले 20 फरवरी। 2017 को कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों व कार्यकर्ताओं के बीच …

कोटा। राजस्थान में बूंदी जिले की केशवरायपाटन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की विधायक चंद्रकांता मेघवाल की गिरफ्तारी पर रोक 20 जून तक बढ़ा दी है। 20 जून को इस मामले में सुनवाई होगी।

करीब पांच साल पहले 20 फरवरी। 2017 को कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों व कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के मामले में  मेघवाल, उनके पति नरेंद्र पाल वर्मा सहित अन्य कई भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं।

इन मामलों में श्रीमती चंद्रकांता को 17 जून तक अग्रिम जमानत दी गई थी। उनकी याचिका पर न्यायालय ने सुनवाई के बीद आज अग्रिम जमानत की अवधि 20 जून तक के लिए बढ़ा दी।

इसे भी पढ़ें- बीजेपी नेता अरुण यादव ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को मारी गोली, दोनों की मौके पर मौत

संबंधित समाचार