मेघालय में भारी बारिश का कहर, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिलांग। मेघालय में गुरुवार को लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में चार बच्चों और एक महिला सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दक्षिणी असम की बराक घाटी की सीमा से लगे क्षेत्रों में सड़कों और राजमार्गो को भी भारी नुकसान हुआ है। पूर्वी खासी हिल्स …

शिलांग। मेघालय में गुरुवार को लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में चार बच्चों और एक महिला सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दक्षिणी असम की बराक घाटी की सीमा से लगे क्षेत्रों में सड़कों और राजमार्गो को भी भारी नुकसान हुआ है।

पूर्वी खासी हिल्स जिले के लैतलारेम गांव में भारी बारिश के कारण एक घर गिरने से नौ से छह साल की उम्र के दो लड़कों और आठ से चार साल की दो लड़कियों समेत चार भाई-बहनों की मौत हो गई। जबकि पानी के तेज बहाव में घर गिरने की एक अन्य घटना इसी जिले में जशियार गांव में हुयी यहां 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये की राहत राशि जारी जारी करने की घोषणा की। इसके अलावा राज्य में हो रही भारी बारिश और पानी के तेज बहाव से कई सड़कों के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 का एक हिस्सा पानी में बह गया।

इसे भी पढ़ें- विधायक चंद्रकांता मेघवाल की गिरफ्तारी पर 20 जून तक रोक, 4 दिन की मिली राहत

संबंधित समाचार