बरेली: स्मैक तस्करी की मुखबिरी के शक में दबंगों ने खुलेआम चलाई गोलियां, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार बरेली/फरीदपुर। स्मैक तस्करी करने की मुखबिरी के शक में दबंगों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, रात तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ था। नगर के मोहल्ला …

अमृत विचार बरेली/फरीदपुर। स्मैक तस्करी करने की मुखबिरी के शक में दबंगों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, रात तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ था। नगर के मोहल्ला ऊंचा निवासी शाकिर हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई अकरम पड़ोस की दुकान से कुछ सामान लेने गुरुवार अपराह्न करीब 3:30 बजे गया था।

वहां पहले से बैठे मेराज कातिब पुत्र अनवर अली निवासी मोहल्ला ऊंचा कस्बा ने अकरम को देखते ही गालियां देनी शुरू कर दीं। अकरम ने विरोध किया तो मैराज, कातिब ने अपने घर से शहनवाज उर्फ शानू अली, निजाम अली, अनवर अली को बुला लिया जो नाजायज और लाइसेंसी असलहे लेकर पहुंचे। जिन्होंने आते ही अकरम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अकरम को गोली लगने से चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंचे उसके भतीजे नाजिम हुसैन को भी गोली मार दी।

दोनों लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। इस घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। डर की वजह से लोग सहम गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। पीड़ित के भाई ने बताया कि आरोपी मेराज को शक है कि उसे स्मैक तस्करी में नाम चर्चित होने में अकरम की मुख्य भूमिका रही है। इसी शक के आधार पर उसने अकरम को गोली मार दी। फिलहाल, पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात-
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य संकलन कर जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: दो सप्ताह और चलेगा दस्त नियंत्रण अभियान, स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया का प्रकोप बढ़ने पर लिया निर्णय

संबंधित समाचार