रामपुर : जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन
रामपुर,अमृत विचार। जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया था। नमाज के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मस्जिदों के आसपास गश्त की। ताकि किसी तरह कोई बवाल नहीं हो सके। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। भाजपा नेत्री नुपूर शर्मा के आपत्तिजनक बयान के बाद पिछले जुमे को …
रामपुर,अमृत विचार। जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया था। नमाज के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मस्जिदों के आसपास गश्त की। ताकि किसी तरह कोई बवाल नहीं हो सके। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा।
भाजपा नेत्री नुपूर शर्मा के आपत्तिजनक बयान के बाद पिछले जुमे को यूपी के कई जिलों में बवाल हो गया था। उसके बाद से प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही जिले भर का प्रशासन अलर्ट हो गया था। दोपहर में मस्जिदों में नमाज के दौरान आस पास पुलिस और पैरा मैलिट्री फोर्स तैनात रहीं। शहर को भी छह सेक्टरों में बांटा गया है। पैरा मिलेट्री फोर्स की कई कंपनियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही स्थानीय फोर्स को भी तैनाती की गई है।
पुलिस प्रशासन ने मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी है।इसके साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन ने थानो में शांति समिति के सदस्यों की बैठक बुलाकर लोगों से शांति की अपील की गई है।
ये भी पढ़ें : रामपुर : स्वार, टांडा और शाहाबाद के ईओ पर सूचना आयोग ने लगाया 75000 का जुर्माना, जानिए क्योंं?
