हरदोई: श्रमजीवी एक्सप्रेस से गिरा युवक, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बिहार से दिल्ली जा रहा युवक श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा गुरुवार की देर रात बेहटा गोकुल के पास होना बताया गया है। पुलिस के मुताबिक इस बारे में युवक के घर वालों को बता दिया गया है। खबर लिखे जाने तक यहां कोई पहुंचा नहीं सका …

हरदोई। बिहार से दिल्ली जा रहा युवक श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा गुरुवार की देर रात बेहटा गोकुल के पास होना बताया गया है। पुलिस के मुताबिक इस बारे में युवक के घर वालों को बता दिया गया है। खबर लिखे जाने तक यहां कोई पहुंचा नहीं सका था।

बताते है कि बिहार के ज़िला नालंदा निवासी रंजीत कुमार दिल्ली में रह कर मेहनत-मज़दूरी करता था। गुरुवार को वह श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। उसी दिन देर रात को ट्रेन बेहटा गोकुल के पास से गुजर रही थी। इसी बीच रंजीत धड़धड़ाती जा रही ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। जिससे वह जख्मी हो गया।

आनन-फानन में उसे टोडरपुर सीएचसी ले जाया जा रहा था। वहां पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें टूट गई। इस बारे में एसएचओ बेहटा गोकुल ओमप्रकाश सिंह ने बताया है कि हादसे का शिकार हुए युवक के घर वालों को हादसे के बारे में बता दिया गया है। उसके पास से बरामद किए गए कुछ दस्तावेज़ो से युवक के घर वालों को खबर दी जा चुकी है। खबर लिखे जाने तक फिलहाल उसका कोई भी घर वाला यहां नहीं पहुंच सका था।

पढ़ें-बरेली: श्रमजीवी एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार