मुरादाबाद : जिले में दो महिलाएं और मिली कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। शहर में लगातार दूसरे दिन दो और महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसमें एक 71 वर्षीया बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं। शुक्रवार को रामगंगा विहार स्टेडियम रोड कालोनी की रहने वाली 71 वर्षीया बुजुर्ग महिला की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं दूसरी 32 वर्षीया महिला मरीज भी रामगंगा विहार फेज वन …

मुरादाबाद,अमृत विचार। शहर में लगातार दूसरे दिन दो और महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसमें एक 71 वर्षीया बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं। शुक्रवार को रामगंगा विहार स्टेडियम रोड कालोनी की रहने वाली 71 वर्षीया बुजुर्ग महिला की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं दूसरी 32 वर्षीया महिला मरीज भी रामगंगा विहार फेज वन स्टेडियम रोड कालोनी की रहने वाली हैं। इन दोनों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिला सर्विलांस टीम ने इनसे संपर्क कर आइसोलेशन में रहने की सलाह दी।

गुरुवार को भी शहर के पाश कालोनी की रहने वाली दो महिलाएं जो देहरादून से लौटीं थी जांच में कोरोना संक्रमित निकलीं थीं। इन्हें बुखार, सर्दी जुकाम और गले में संक्रमण की दिक्कत के चलते परिवार के लोगों ने निजी पैथोलॉजी में जांच कराई थी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पेट्रोल पंप पर महिला शौचालय में यूरिनल सीट न होने पर अपर आयुक्त नाराज, दिए निर्देश

संबंधित समाचार