किच्छा: ससुरालियों पर मारपीट का आरोप
किच्छा, अमृत विचार। ससुरालियों पर घर से बाहर निकालने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए विधवा महिला ने कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मायके पक्ष के तमाम …
किच्छा, अमृत विचार। ससुरालियों पर घर से बाहर निकालने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए विधवा महिला ने कोतवाली पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मायके पक्ष के तमाम रिश्तेदारों के साथ किच्छा कोतवाली पहुंची पीड़िता श्रीमती पार्वती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कोतवाली अंतर्गत गोकुल नगर निवासी महावीर कुमार से उसकी शादी 27 अप्रैल 2021 को हुई थी। पति द्वारा शराब तथा नशे का सेवन किए जाने के चलते दो बार महावीर को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्होंने घर वापसी आने के बाद दोबारा नशा चालू कर दिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि नशा करने के साथ ही पति महावीर द्वारा पीड़िता के साथ बुरी तरह मारपीट की जाती थी जिससे तंग आकर पीड़िता अपने मायके सितारगंज चली गई। मायके में उसने एक पुत्री को जन्म दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह पुत्री के साथ ससुराल पहुंची तो जेठ राजेश, जेठानी नेहा तथा सास श्रीमती सोना देवी ने उसे घर में नहीं घुसने दिया और धक्के मारते हुए घर से बाहर निकाल दिया फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
