किच्छा: कोर्ट के निर्देश पर प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। ग्राम प्रधान के चुनाव में फर्जी दस्तावेज का उपयोग कर चुनाव जीतने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कोतवाली पुलिस से महिला ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। …

किच्छा, अमृत विचार। ग्राम प्रधान के चुनाव में फर्जी दस्तावेज का उपयोग कर चुनाव जीतने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कोतवाली पुलिस से महिला ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आवास विकास वार्ड 10, किच्छा निवासी बलविंदर सिंह का आरोप है कि उसका पैतृक गांव ग्राम कठर्रा थाना किच्छा है। विगत वर्ष 2019 में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में तहमीना पत्नी तौफीक अहमद ग्राम प्रधान चुनाव में निर्वाचित हुई थी। चुनाव में प्रधान पद की प्रत्याशी तहमीना द्वारा नामांकन करते समय कक्षा 8 पास का प्रमाण पत्र जो शिक्षा सत्र 2003-04 का महाराणा प्रताप जूनियर हाई स्कूल, मेहलूईया, विकास खंड शेरगढ़, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश का संलग्न किया गया था।

ग्राम प्रधान के कक्षा 8 पास के प्रमाण पत्र पर शक होने के बाद सूचना अधिनियम के तहत स्कूल प्रमाण पत्र के संबंध में सूचना मांगी गई थी जिस पर संबंधित विभाग द्वारा सूचना देने से इनकार करने पर अपील दायर करने के बाद संबंधित विभाग से सूचना जारी की गई। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट उनके द्वारा थाना अध्यक्ष किच्छा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी सहित निर्वाचन अधिकारी को डाक के जरिए दी गई थी। लेकिन उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार